Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 1.44 लाख रुपये के नौ सोलर प्लेट के साथ दो चोर गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना अंतर्गत काशियाबेड़ा गांव के एक खेत में सिंचाई के लिए लगे सोलर प्लेट की चोरी कर ली गई थी. इस मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में झरपोखरिया थाना क्षेत्र के लोंडा कोचा का डमरूधर पाल और बलाई मुर्मू शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के नौ सोलर प्लेट भी बरामद किया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-effect-of-news-dc-took-action-in-case-of-map-deviation-sealed-the-building/">जमशेदपुर

: खबर का असर : नक्शा विचलन मामले में डीसी ने की कार्रवाई, बिल्डिंग को किया सील

दोनों चोर को पूछताछ के बाद भेजा जेल

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रीणन ने बताया कि 7 फरवरी को एनजीओ की ओर से खेत में सिंचाई के लिए मधु चंद्रा बारिक के खेत में लगे सोलर प्लेट की चोरी कर ली गई थी. खेत में कुल 16 प्लेट लगे है जिसमें से 12 की चोरी की गई थी. इसी मामले में दोनों चोरों की गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी करने के बाद दो सोलर प्लेट टूट गए थे जिसे कोढ़िया नाला में फेंक दिया था. इसके पूर्व में दोनों ने एक और चोर के साथ मिलकर दिसंबर माह में सोलर प्लेट की चोरी की थी. बरामद सोलर प्लेट की कीमत 1.44 लाख रुपये है. फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही