Search

 
 
 

जमशेदपुर : पावर ब्लॉक से दो ट्रेनों को किया गया रद्द

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : संबलपुर डिवीजन में रेलवे की ओर से 8 जनवरी को पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण इस रेलखंड की दो यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा हावड़ा-कांटाबांजी एक्सप्रेस (22861) को रि-शिड्यूल किया गया है. यह ट्रेन 8 जनवरी की सुबह 8.35 बजे के बजाये दो घंटे पहले 6.35 बजे ही हावड़ा से खुल जायेगी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-couple-accuses-police-of-snatching-rs-2-70-lakh/">घाटशिला

: दंपती ने पुलिस पर लगाया 2.70 लाख रुपये छीनने का आरोप

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द

पावर ब्लॉक के कारण रेलवे की ओर से राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस (18125/18126) अप और डाउन ट्रेन को 8 जनवरी को रद्द कर दिया गया है. इसी तरह से झारसुगड़ा-संबलपुर-झारसुगड़ा मेमू (08169/08170) ट्रेन को भी 8 जनवरी को रद्द कर दिया गया है. दोनों ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को परेशानी होगी. वहीं 9 जनवरी से इस रेलखंड पर यात्री ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो जायेगा. जिन ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द किया गया है उस ट्रेन के यात्रियों के पूरे रुपये रिफंड किये जायेंगे. इसे भी पढ़ें : फ्लाइट">https://lagatar.in/woman-urinating-in-flight-court-sends-shankar-mishra-to-14-day-judicial-custody/">फ्लाइट

में महिला पर पेशाब मामला : शंकर मिश्रा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही