Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :  सीतारामडेरा से गांजा के साथ गिरफ्तार दो महिला दोषी करार

Jamshedpur (Ashok Kumar) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर न्यू बाराद्वारी से गांजा के साथ गिरफ्तार एरिक मेरिक और छोटकी राव को एडीजे 4 आरके सिन्हा की अदालत ने मंगलवार को दोषी करार दिया है. इस मामले में कोर्ट 24 सितंबर को सजा के बिंदु पर सुनवायी करेगी. मामले में 8 लोगों की गवाही हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanjit-hazra-acquitted-in-theft-of-scrap-from-tata-steel/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील से स्क्रैप की चोरी में संजीत हाजरा बरी

थाना प्रभारी के बयान पर हुआ था मामला दर्ज

घटना 3 नवंबर 2020 की है. घटना के दिन सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि देवनगर में गांजा की खरीद-बिक्री होती है. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ही पुलिस ने छोटकी राव और एरिक मेरिक को गिरफ्तार किया था. इस दौरान पुलिस ने उसके आवास से एक किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया था. इसके अलावा 100 ग्राम अलग से ब्राउन शुगर बरामद किया गया था.

दोष साबित होते ही दोनों को भेजा गया जेल

दोनों महिलाओं पर कोर्ट की ओर से मंगलवार को दोष साबित होते ही पुलिस ने दोनों महिला को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों महिलाएं शहर की चर्चित है और इसके पहले भी इस तरह के मामले में उनका नाम सामने आ चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firoz-sentenced-to-10-years-for-beheading/">जमशेदपुर

: गर्दन काटने में फिरोज को 10 साल की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही