Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुखियाडांगा शादी समारोह में छत से गिरी दो महिलायें, हालत नाजुक

 
Jamshedpur : खुली छत पर शादी समारोह का आयोजन करना कितना घातक साबित होता है इसका उदाहरण सोमवार की सुबह एमजीएम थाना क्षेत्र के मुख्याडांगा में देखने को मिला. शादी समारोह में शामिल होने के लिये गयी पड़ोस की दो महिलायें छत से नीचे गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोनों घायलों को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आयी है और उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gang-rape-with-minor-girl-after-entering-bathroom/">जमशेदपुर

: बाथरूम में घुसकर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

पड़ोसी के घर में था हल्दी का रश्म

मुखियाडांगा की रहने वाली शोभा देवी और पुष्पलता देवी अपने पड़ोस के घर में शादी समारोह के दौरान हल्दी रश्म में सोमवार की सुबह 9 बजे शरीक होने के लिये गयी थी. रश्म के दौरान शोभा और पुष्पलता यह भुल गयी कि छत पर चहारदीवारी नहीं है. अचानक से दोनों नीचे गिर गयी. इसके बाद दोनों को इलाज के लिये लोगों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-leaving-tiger-force-dharamjit-singh-said-now-only-bjp-will-do-politics/">धनबाद

: टाइगर फोर्स छोड़ने के बाद बोले धर्मजीत सिंह- ‘अब सिर्फ भाजपा की राजनीति करेंगे’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही