Search

जमशेदपुर : जीजा की हत्या मामले में दो साले गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा थाना अंतर्गत एलआईजी फ्लैट में निखिल रॉय की हत्या मामले में पुलिस ने उसके साले विक्की और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में मृतक की मां ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शनिवार को पुलिस घटनास्थल पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले गई. इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर टू कमल किशोर भी मौजूद रहे. दोनों को मेडिकल कराने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. दोनों आरोपी रिश्ते में निखिल के साले लगते है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-from-april-11-there-will-be-an-indefinite-rail-traffic-jam-salkhan/">जमशेदपुर

: 11 अप्रैल से होगा बेमियादी रेल चक्का जाम- सालखन

पत्नी को ससुराल से लाने गया था निखिल

निखिल की शादी साल 2017 में हुई थी. उसने प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन होती रहती थी. गुरुवार को निखिल की पत्नी कदमा स्थित अपने मायके चली गई थी. गुरुवार रात को ही निखिल पत्नी को लाने गया था, पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस को सौंप दिया. रातभर थाने में रहने के बाद वह शुक्रवार सुबह फिर ससुराल पहुंचा जहां दोनों सालों ने मिलकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp