Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो समतानगर में बंद घर से चोरी करते दो युवक धराए, लोगों ने की पिटाई

 
Jamshedpur : मानगो थाना अंतर्गत समतानगर गैस गोदाम के समीप शुक्रवार सुबह एक बंद घर में दो युवकों ने चोरी करने का प्रयास किया. हालांकि स्थानीय लोगों की नजर इन पर पड़ गई और लोगों ने इन्हें धर दबोचा. लोगों ने इनकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. तलाशी लेने पर इनके पास से 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मिले. पकड़े गए चोरों में अल्ताफ आलम उर्फ दानिश और आसिफ अंसारी शामिल है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-each-tax-collector-of-the-municipal-corporation-will-collect-holding-tax-of-five-lakh-rupees/">आदित्यपुर

: नगर निगम के प्रत्येक टैक्स कलेक्टर पांच लाख रुपए वसूलेंगे होल्डिंग टैक्स

खिड़की का रड काटकर घुसे थे चोर

[caption id="attachment_690841" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230707-WA0002.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर पहुंचे विकास सिंह व अन्य[/caption] इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया. पुलिस थाना में रखकर दोनों से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि दोनों मानगो आजाद नगर के ही रहने वाले हैं. समता नगर में बंद पड़े घर की देखभाल में लगे स्थानीय निवासी जगन यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व घर की खिड़की का रड कटा हुआ था. जिसकी मरम्मत उन्होंने करवा दी थी. लेकिन गुरुवार दोपहर से ही घर में हलचल देखने को मिल रही थी. शुक्रवार अहले सुबह दो चोर घर से निकलकर भागने का प्रयास कर रहे थे जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से धर दबोचा गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही