Search

जमशेदपुर : दो युवक कुरियर ऑफिस में घुसे, हथियार दिखा 29 हजार लूटे

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शिव मंदिर लाइन स्थित एक कुरियर ऑफिस में घुसकर दिनदहाड़े हथियार दिखा कर बदमाशों ने लूट लिया. दो की संख्या में आए युवकों ने ऑफिस के कर्मचारी अनूप कुमार शर्मा से लूट की. युवकों ने ऑफिस के गल्ले में रखे कुल 29 हजार रुपये और अनूप का मोबाइल लूट लिया. घटना को अंजाम देते हुए युवक पैदल ही मौके से फरार हो गए. इधर, घटना के बाद अनुप ने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी और उलीडीह थाना में मामले की लिखित शिकायत की. शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना रविवार दोपहर 2.30 बजे की है. हालांकि यह सारी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसे भी पढ़ें : 4.34">https://lagatar.in/fire-and-home-guard-department-buildings-will-be-repaired-in-6-districts-at-a-cost-more-than-4-crores/">4.34

करोड़ की लागत से 6 जिलों में अग्निशमन व होमगार्ड विभाग के भवन होंगे रिपेयर

हाफ पैंट में था एक युवक

अनुप ने पुलिस को बताया कि वह कार्यालय में बैठा था तभी दो युवक कार्यालय में घुस गए. उनमें से एक हाफ पैंट में था और उसने हेलमेट पहन रखा था. दोनों अंदर घुसे और पिस्टल निकालकर उसपर तान दी. विरोध करने पर उसने जाने से मारने की भी धमकी थी. अपराधियों ने गल्ले में रखे रुपये निकाले और मोबाइल लूट कर चले गए. इधर घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp