Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई में 71 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गोविंदपुर के दो युवक धराए

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत जेएमडी गेट के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गोविंदपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक राजकुमार सिंह और हिमांशु सिंह छोटा गोविंदपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने एक स्कूटी भी जब्त की है. पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से कुल 71 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जुगसलाई थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक स्कूटी से ब्राउन शुगर की खरीद कर लौट रहे हैं. इसके बाद एक टीम बनाकर दोनों युवकों को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में स्कूटी की डिक्की से कुल 71 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-stone-of-international-hijaz-academy-to-be-laid-on-may-10/">जमशेदपुर

: इंटरनेशनल हिजाज एकेडमी का शिलान्यास 10 मई को

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही