Search

 
 
 

जमशेदपुर : साइकिल से अयोध्या के लिए रवाना हुए शहर के दो युवक, विजय सिंह फैंस क्लब ने किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : साइकिल से अयोध्या जा रहे जमशेदपुर के दो युवकों का विजय सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान मुख्य रूप से क्लब के मुख्य संरक्षक व कोल्हान के पूर्व आयुक्त सह भाजपा नेता विजय कुमार सिंह ने अंगवस्त्र भेंट और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत व सम्मानित कर विदा किया. इस अवसर पर विजय कुमार सिंह ने कहा कि हिंदुओं के आराध्य भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे प्रिंस और रोहित के हौसले को सलाम करता हूं. यह शहरवाशियों के लिए गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-chief-bhagwan-singh-implicated-in-a-conspiracy-mukhe/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने साजिश के तहत फंसाया : मुखे
अयोध्या जा रहे प्रिंस और रोहित ने क्लब के मुख्य संरक्षक विजय सिंह, अखिल सिंह समेत तमाम सदस्यों के प्रति आभार जताया है. क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे हमारे युवा साथियों को सलाम करते हुए उनका अभिनंदन किया. इस दौरान, भारत तिब्बत सहयोग मंच झारखंड के युवा महामंत्री अखिल सिंह, विजय सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष सह भाजयूमो नेता विकास सिंह, भाजपा नेता राहुल चक्रवर्ती, मनोज मुखी, हिमांशु सिंह, समेत क्लब के तमाम सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही