Search

 
 
 

जमशेदपुरः यूसिल अधिकारी एसके बर्मन की टूटी जिद, तुम्मापल्ली प्रोजेक्ट में देंगे योगदान

यूसिल जादूगोड़ा पर्चेज विभाग के एचओडी एसके बर्मन तबादले के बाद भी बीते दो महीने से कुंडली मार कर बैठे हुए थे. तकनीकी निदेशक मनोज कुमार ने उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है. इससे कंपनी के वरीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली है.
 

Jadugora : जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के पर्चेज विभाग के एचओडी एसके बर्मन तबादले के बाद भी बीते दो महीने से कुंडली मार कर बैठे हुए थे. यूसिल के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार ने उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है. इससे कंपनी के वरीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली है. एसके बर्मन का तबादला दो माह पहले यूसिल के तुम्मापल्ली में किया गया था. उन्हें सोमवार को औपचारिक रूप से रिलीज कर दिया गया. अब वह तुम्मापल्ली प्रोजेक्ट में योगदान देंगे.

माना जा रहा है कि एसके बर्मन के कार्यमुक्त होने से यूसिल में चल रही ड्रामेबाजी पर काफी हद तक विराम लगेगा. एसके बर्मन के तबादले के बाद भी अपनी कुर्सी से चिपके रहने और ट्रांसफर से बचने के लिए कथित राजनीतिक चालबाजी से यूसिल का माहौल खराब हो रहा था. इससे डायरेक्टर (टेक्निकल) की साख पर भी सवाल खड़े हो रहे थे. आखिरकार एसके बर्मन को उनके नए पदस्थापन स्थल के लिए रवानगी का आदेश लागू कर दिया गया. यह घटना यूसीआईएल के अफसरों के लिए कड़ा संदेश है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही