Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उदय चौधरी ने टीएमएच में चौथे दिन दम तोड़ा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोलमुरी डीएस फ्लैट के रहने वाले उदय चौधरी ने इलाज के क्रम में चौथे दिन बुधवार को टीएमएच में दम तोड़ दिया है. 4 सितंबर की रात के 10.45 बजे बदमाशों ने उसके सिर पर सटाकर गोली मारी थी. उदय की बेटी के बयान पर गोलमुरी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. घटना में पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है. तीन दिनों से पुलिस वैसे लोगों को हिरासत में लेकर रखी है जिसका नाम पर प्राथमिकी में नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-companion-attacked-with-stone-for-demanding-wages-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में मजदूरी मांगने पर साथी ने पत्थर से किया हमला

वर्चस्व और नशे का कारोबार आ रहा सामने

उदय चौधरी को गोली मारने के पीछे वर्चस्व और नशे का कारोबार ही सामने आ रहा है. पुलिस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस अभी मामले का खुलासा कर पाने की हालत नहीं है. घटना की रात परिवार के लोगों ने कुछ और कहानी पुलिस को बतायी थी, लेकिन घटना के दूसरे दिन किसी और के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी.

कई बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस

उदय को गोली मारने के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ-साथ उसके साथियों के बारे में भी पता लगा रही है. परिवार के लोगों ने जिसका नाम पुलिस को सुझाया है सभी उसके करीबी साथी हैं. पुलिस सभी से पूछताछ भी कर रही है.

क्या था मामला

उदय चौधरी 4 सितंबर की रात नामदा बस्ती काली मंदिर के पास किसी के घर में बैठकर टीवी पर मैच देख रहा था. इस बीच पत्नी ने कई बार फोन भी किया था. इस बीच उसने कहा था कि वह थोड़ी देर में घर लौटेगा. अंततः वह घर नहीं लौटा और रात के 10.45 बजे उसे काली मंदिर के पास तड़पता हुआ पुलिस ने देखा था और इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया था. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/reserved-and-general-ticket-will-be-available-at-the-same-counter-at-tatanagar-station/">टाटानगर

स्टेशन पर एक ही काउंटर पर मिलेगी आरक्षित व जेनरल टिकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही