Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ब्राउन शुगर कारोबार से उत्पन्न रंजिश में हुई थी उदय चौधरी की हत्या : एसएसपी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोलमुरी नामदा बस्ती काली मंदिर के पास 4 सितंबर को उदय चौधरी की हुई गोली मारकर हत्या के मामले में गुरुवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने खुलासा कर दिया है. प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर के कारोबार में उत्पन्न विवाद के कारण ही उदय की हत्या की गयी थी. इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में अभी और दो आरोपी फरार हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-mining-departments-action-two-trucks-carrying-illegal-coal-seized-driver-also-arrested/">बोकारो

: खनन विभाग की कार्रवाई, अवैध कोयला लदे दो ट्रक जब्त, चालक भी गिरफ्तार

इन्हें किया गया है गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने नामदा बस्ती लाइन नंबर 4 का रहने वाला विनित सिंह, केबुल टाउन टिनप्लेट का रहने वाला अमरीक सिंह उर्फ विक्की के अलावा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग को रिमांड होम भेजने की तैयारी चल रही है.

दो हथियार का किया गया था उपयोग

घटना को अंजाम देने के लिये दो हथियार का उपयोग किया गया था. इसमें से एक हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस को लग रहा है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हथियार की भी बरामदगी हो सकती है. मामला का उद्भेदन करने के लिये सिटी एसपी के विजय शंकर, सीसीआर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता के अलावा गोलमुरी पुलिस टीम को लगाया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-drowned-bishto-recovered-at-kadma-chhathghat/">जमशेदपुर

: कदमा छठघाट पर डूबे बिष्टो का शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही