Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिर पर गोली लगने के बाद तीसरे दिन भी उदय की हालत है नाजुक

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : गोलमुरी डीएस फ्लैट के रहने वाले उदय चौधरी को 4 सितंबर की रात के 10.45 बजे बदमाशों ने सिर पर सटाकर गोली मारी थी. घटना के बाद उसका तीसरे दिन भी टीएमएच में इलाज चल रहा है. तीसरे दिन भी उसकी हालत नाजुक ही बनी हुई है. घटना के बाद उदय की बेटी के बयान पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-2-65-lakh-fraud-in-ulidih-attacked-for-demanding-money/">जमशेदपुर

: उलीडीह में 2.65 लाख की धोखाधड़ी, रुपये मांगने पर किया हमला

वर्चस्व और नशे का कारोबार आ रहा सामने

उदय चौधरी को गोली मारने के पीछे वर्चस्व और नशे का कारोबार ही सामने आ रहा है. पुलिस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस अभी मामले का खुलासा कर पाने की हालत नहीं है. उदय कोमा में है. उसके होश में आने के बाद शायद पुलिस को कोई सुराग मिल सके. घटना की रात परिवार के लोगों ने कुछ और कहानी पुलिस को बतायी थी, लेकिन घटना के दूसरे दिन किसी और के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी.

कई बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस

उदय को गोली मारने के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ-साथ उसके साथियों के बारे में भी पता लगा रही है. परिवार के लोगों ने जिसका नाम पुलिस को सुझाया है सभी उसके करीबी साथी हैं. पुलिस सभी से पूछताछ भी कर रही है.

क्या था मामला

उदय चौधरी 4 सितंबर की रात नामदा बस्ती काली मंदिर के पास किसी के घर में बैठकर टीवी पर मैच देख रहा था. इस बीच पत्नी ने कई बार फोन भी किया था. इस बीच उसने कहा था कि वह थोड़ी देर में घर लौटेगा. अंततः वह घर नहीं लौटा और रात के 10.45 बजे उसे काली मंदिर के पास तड़पता हुआ पुलिस ने देखा था और इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया था. तीसरे दिन भी उदय के सिर में गोली फंसी हुई है. इसे भी पढ़ें : डांसर">https://lagatar.in/dancer-sapna-chaudhary-will-surrender-today-a-lucknow-court-had-issued-an-arrest-warrant/">डांसर

सपना चौधरी आज करेंगी सरेंडर, लखनऊ की एक अदालत ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही