Search

 
 
 

जमशेदपुर : देवघर में बैंक के सुरक्षाकर्मी के साथ पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार की यूएफबीयू ने कड़ी निंदा की

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने देवघर में पंजाब नेशनल बैंक के सुरक्षाकर्मी अशोक कुमार यादव के साथ पुलिस पदाधिकारी द्वारा हमला किए जाने तथा झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भेजे जाने की कड़ी निंदा की. यूनियन के संयोजक रिंटू रजक ने बताया कि एक जवाबदेह पुलिस पदाधिकारी रतन सिंह के द्वारा इस तरह की अमानवीय घटना को अंजाम देना काफी निंदनीय है. पुलिस पदाधिकारी के उक्त कृत्य की शिकायत प्रदेश एवं जिलास्तर के वरीय पदाधिकारियों से की जाएगी. इसके लिए एक शिकायत पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जिले की उपायुक्त विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-thieves-steal-from-4-footpath-shops-in-front-of-akashvani/">आदित्यपुर

: आकाशवाणी के सामने 4 फुटपाथी दुकानों में चोरों ने की चोरी

बुधवार को निकाली जाएगी विरोध रैली

उन्होंने बताया कि उक्त घटना के विरोध में यूएफबीयू की ओर से 11 जनवरी को शाम में एक विरोध रैली बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क से निकाली जाएगी. जो मुख्य रोड होते हुए लाईट सिग्नल के रास्ते पुनः पोस्टल पार्क में आकर समाप्त होगी. इससे पहले यूनियन की एक बिष्टुपुर में हुई जिसमें बीईएफआई की ओर से कामरेड सुजय राय, कामरेड डीएन सिंह, अनंत भूई, मनोतोष चक्रवर्ती, एआईबीईए की ओर से कामरेड सुजीत घोष, कामरेड आरबी सहाय, कामरेड दिव्यांशु गुप्ता, कामरेड मनोज, एनसीबीई की ओर से कामरेड रामजी प्रसाद, सत्येन्द्र सिंह, रीतेश सिंह, कुन्दन कुमार, एआईबीओसी की ओर से कामरेड सुब्रत घोष, कामरेड गौतम घोष आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-driver-injured-in-an-accident-at-baghe-jamshed-roundabout-is-in-critical-condition-even-after-4-days/">जमशेदपुर

: बागे जमशेद गोलचक्कर पर हादसे में घायल बाइक चालक की 4 दिनों बाद भी हालत गंभीर
  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही