Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उलीडीह पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : उलीडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा के भुइयांडीह का अमन सांडिल, सीतारामडेरा बल्ले कंपलेक्स का सुजल बहादुर, उलीडीह का आकाश सिरका और सरायकेला का राजकुमार महतो शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक भी बरामद की है. पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stone-pelting-over-land-dispute-in-daigutu-six-women-injured/">जमशेदपुर

: दाईगुटू में जमीन विवाद को लेकर पथराव, छह महिला घायल

डिमना रोड से चोरी की थी बाइक

थाना प्रभारी विनोद टुडू ने बताया कि बीते दिनों आरोपियों द्वारा डिमना रोड से एक बाइक की चोरी की गई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया. अनुसंधान के क्रम में आरोपियों की निशानदेही में चोरी की छह बाइक को बरामद किया गया. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली की चोरी में सुजल बहादुर और अमन शामिल रहते थे जबकि आकाश द्वारा चोरी की बाइक को राजकुमार के पास भेजने का काम किया जाता था. राजकुमार उस बाइक को ग्रामीण क्षेत्रों में बेच दिया करता था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही