Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारह दिनों से लापता है उलीडीह का विकास, परिजन परेशान

 
Jamshedpur : उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती के रहने वाले बलदेव चंद्रवंशी का 21 वर्षीय पुत्र विकास चंद्रवंशी आठ अक्टूबर से अपने घर से लापता है. पुत्र के घर से गायब हुए बारह दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है. इधर, गुरुवार को विकास के परिजन एसएसपी के पास पहुंचे और पुत्र को खोजने की गुहार लगाईं. विकास के पिता बलदेव चंद्रवंशी ने बताया कि आठ अक्टूबर के दिन विकास संगीत का क्लास करने उलीडीह गया हुआ था. संध्या तीन बजे क्लास करके लौटने के बाद उसने भोजन किया और अपनी मां को पांच सौ रुपये सब्जी खरीदने के लिए दिए और अपनी बाइक से शाम 4 बजे घर से जल्द आने की बात कह कर चला गया. उसके बाद वह नहीं लौटा. [caption id="attachment_786938" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/lapata-yuwak.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-mp-dr-ajay-is-discussing-over-tea-meeting-people-face-to-face/">जमशेदपुर

: पूर्व सांसद डॉ अजय कर रहे चाय पर चर्चा, लोगों से हो रहे रूबरू

एसएसपी ने मिला आश्वासन

पूरा दिन बीत जाने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी उलीडीह थाना में जाकर दी. बारह दिन बीत जाने के बाद विकास का कुछ पता नहीं चला है, जिससे बूढी मां  और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है. भाजपा नेता विकास सिंह के साथ परिजनों ने एसएसपी से मिलकर मामले की जानकारी दी साथ ही विकास को खोजने की गुहार लगाई. एसएसपी ने विकास के परिजनों को पूरा भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुलिस विकास का पता लगाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही