Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई सीएचसी में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क होगी जांच

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत मरीजों को शुक्रवार से अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान की गई.  इस दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य केंद्र परिसर में किया गया. जिसमें सिविल सर्जन डॉ. शाहिर पाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. मोइजअंसारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि सीएचसी में पंजीकृत सभी गर्भवती माताओं का अल्ट्रासाउंड जुगसलाई स्थित केयर एंड क्योर डायग्नोस्टिक सेंटर के द्वारा किया जाएगा. भारत सरकार की इस नि:शुल्क सेवा से गर्भवती माताओं को वंचित नहीं रहना पड़ेगा या निजी अस्पताल में भारी-भरकम रकम चुका कर सेवा नहीं लेनी पड़ेगी.  इसे पीपीपी मोड में संचालित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fight-in-devrani-jethani-for-vacating-quarters-in-sakchi-treatment-is-going-on-in-mgm/">जमशेदपुर

: साकची में क्वार्टर खाली कराने को लेकर देवरानी-जेठानी में मारपीट, एमजीएम में चल रहा है ईलाज

सैल्यूट तिरंगा ने सीएस, बीडीओ का अभिनंदन किया

जुगसलाई सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाए जाने की मांग काफी दिनों से सामाजिक संस्था कि सैल्यूट तिरंगा की ओर से की जा रही थी. संस्था के झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी की ओर से उक्त समस्या को उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया. साथ ही कई बार पत्राचार किया गया. जिसका नतीजा रहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जरूरत को महसूस किया तथा इसे स्थापित किया. इस मौके पर रविशंकर तिवारी ने सिविल सर्जन, बीडीओ समेत केंद्र प्रभारी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया. कार्यक्रम का सफल संचालन लेखा प्रबंधक राखी श्रीवास्तव ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-clean-hands-in-closed-quarters-of-tata-steel-worker-who-went-to-bangalore/">जमशेदपुर

: बेंगलुरू गए टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर में चोरों ने किया हाथ साफ
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही