Search

 
 
 

जमशेदपुर : नीतिबाग कॉलोनी में मिला लावारिस बैग, मचा हड़कंप, निकले किताब-कॉपी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत नीतिबाग कॉलोनी रोड नंबर 2 स्थित संजय कुमार के आवास के पीछे शुक्रवार को एक लावारिस पिट्ठू बैग बरामद हुआ. बैग मिलने की सूचना पर आस-पास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. संजय ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बैग की जांच की. हालांकि बैग से पुलिस को कॉपी-किताब बरामद हुए जिसमें एक बच्चे का नाम लिखा था. आस-पास के लोगों से पता करने पर वह बैग पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे का निकला. पुलिस ने बच्चे के परिजनों को बुलाया और बैग को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-jmm-block-committee-met-the-mla-and-expressed-condolences/">डुमरिया

: झामुमो प्रखंड कमेटी ने विधायक से मिलकर जताई संवेदना

कुछ दिनों पूर्व कुछ लोगों से हुआ था विवाद

मामले को लेकर संजय कुमार ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी ने बताया कि घर के पीछे की ओर एक लावारिस बैग पड़ा हुआ है. संजय के अनुसार कल्याण नगर के लोगों से कुछ दिनों पूर्व उनका विवाद हुआ था. मामले को लेकर एसएसपी से लिखित शिकायत भी की गई थी. घर के पीछे लावारिस बैग पड़ा देख उन्हें मामला संदिग्ध लगा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही