Search

 
 
 

जमशेदपुर: एमजीएम मेडिसीन वार्ड के सामने पर सुबह से पड़ा है लावारिश शव

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : एमजीएम अस्पताल पहले से ही अपनी व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में रहा है. सोमवार को एक बार फिर से यह अस्पताल कुछ इसी तरह की गतिविधियों के कारण चर्चा में आ गया है. अस्पताल के मेडिसीन वार्ड के सामने सोमवार की सुबह से ही अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, लेकिन इसकी सुधि कोई नहीं ले रहा है. इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को भी है, लेकिन हर कोई चुप्पी साधे हुये है. मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि उसकी पहचान नहीं हुई है. वह इधर-उधर मांगकर अपना गुजारा करता था. उसके पास तन ढकने को लिये ठीक से कपड़े भी नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-sent-to-jail-for-misbehaving-with-police-in-marine-drive/">जमशेदपुर:

 मरीन ड्राइव में पुलिस से अभद्र व्यवहार करने में दो को भेजा गया जेल

अस्पताल के मरीजों को हो रही परेशानी

अस्पताल में शव पड़ा होने के कारण अस्पताल के मरीजों और उनके परिवार के लोगों को खासा परेशानी हो रही है. लोन नाक पर रूमाल रखकर आना-जाना करने को विवश हैं. फिलहाल शव का पड़ा होना चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें :मुठभेड़">https://lagatar.in/akhilesh-was-arrested-in-2017-from-gurgaon-haryana-after-the-encounter/">मुठभेड़

के बाद हरियाणा के गुड़गांव से 2017 में गिरफ्तार हुआ था अखिलेश 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही