Search

 
 
 

जमशेदपुर : संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजे को रॉड से मार किया घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत कुंवर बस्ती निवासी मनीष कुमार पर उसके चाचा कल्याण सिंह ने रॉड से हमला कर दिया. लहूलुहान अवस्था में परिजनों ने उसे मानगो थाना पहुंचाया, जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. मनीष के सिर पर गहरी चोट आई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-young-employees-got-place-in-the-supreme-safety-committee-of-iron-and-steel-industry/">किरीबुरू

: आयरन एंड स्टील इंडस्ट्रीज की सर्वोच्च सेफ्टी कमेटी में मिला युवा कर्मचारियों को स्थान
मनीष ने बताया कि उसके चाचा कल्याण सिंह के साथ संपत्ति को लेकर विवाद काफी पहले से चला आ रहा है. आज भी विवाद हो रहा था, जिसकी सूचना पाकर वह काम से घर लौटा था. चाचा कल्याण सिंह और चाची शिल्पी सिंह ने मिल कर उस पर रॉड से हमला कर दिया. इस दौरान जब वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद भी वे लोग पिटाई करते रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही