Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अनियंत्रित बाइक ऑटो से टकराई, तीन युवक घायल, एक टीएमएच रेफर

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत जेल चौक के पास ह्यूम पाइप रोड में ऑटो से टकरा कर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. इनमें से एक ही हालत गंभीर है. घटना शनिवार शाम की है. बाइक सवार तीनों युवक जेल चौक होते हुए घुमने के लिए जुबिली पार्क जा रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक ऑटो से टकरा गया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों घायल देवनगर निवासी मोनू सिंह, छायानगर निवासी मनीष काडी और जसीडीह निवासी सुमित राय को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. तीनों नाबालिग बताए जा रहे हैं. इनमें मनीष कांडी को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-legal-services-authority-made-women-aware/">चाईबासा

: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने महिलाओं को किया जागरूक

परिजन पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना पर घायलों के परिजन एमजीएम पहुंचे. परिजनों में अफरा-तफरी मची रही. मनीष के अलावा घायल अन्य दो नाबालिगों की स्थिति बेहतर है दोनों एमजीएम में ही इलाजरत हैं. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक काफी रैश ड्राइविंग कर रहे थे. इसी क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से जा टकराई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही