Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची थाना अंतर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक साकची से मानगो की ओर जा रही थी. हाथी-घोड़ा मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में था. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-jalminar-in-inter-state-bus-stop-deteriorated-for-one-month-there-was-an-outcry-for-water/">बहरागोड़ा

: अंतर राज्यीय बस पड़ाव में एक माह से जलमीनार खराब, पानी के लिए मचा हाहाकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही