Search

 
 
 

जमशेदपुर : अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा मिनी ट्रक, दो मजदूर घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच-33 पर बड़ाबांकी के पास मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां दोनों को इलाज चल रहा है. घायलों में बारीडीह जाहेरटोला निवासी सदन पूर्ती और मंगल पूर्ती शामिल है. दोनों को गंभीर चोटें आई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक बेलाजुड़ी से ईंट लेकर पारडीह जा रहा था. बड़ाबांकी के पास पीछे से एक ट्रेलर ने तेजी से ओवरटेक किया जिससे ट्रक अनियंत्रित होते हुए पलट गई. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-pandit-deendayal-upadhyay-was-the-pioneer-of-antyodaya-dr-dineshanand-goswami/">बहरागोड़ा

: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता थे : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही