Search

 
 
 

जमशेदपुर : हल्दीपोखर में अनियंत्रित सूमो पलटी, दो महिला समेत पांच घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार टाटा सूमो बीच सड़क पर पलट गई. अचानक सामने आई ऑटो को बचाने के क्रम में सूमो अनियंत्रित हो गई और पलट गई. इस घटना में कार सवार दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सूमो सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में चालक बुद्धेश्वर सरदार, यशोदा सोरेन, दीकू मुर्मू, ईश्वर सोरेन और छीता मुर्मू शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार सभी जादूगोड़ा के नरवा के रहने वाले है और कार से ओडिशा किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में एक ऑटो सूमो के सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-imprisonment-to-the-accused-of-murder-ten-thousand-fine/">चाईबासा

: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, दस हजार जुर्माना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही