Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्टेशन रोड में अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो जख्मी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : बागबेड़ा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित एलपीटी ट्रक ने कई वाहनों में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग जख्मी हुए है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बर्मामाइंस की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ब्रेक फेल हो जाने के कारण एक पैसेंजर ऑटो, दो बाइक और एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो चालक का हाथ टूट गया, जबकि बाइक पर सवार दंपती को हल्की चोट आई. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे लोगों ने पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है. वाहनों को जब्त कर लिया गया है. दुर्घटना के कारण थोड़ी देर के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bulldozer-will-run-on-roadside-shops-of-gamhariya-today/">आदित्यपुर

: गम्हरिया के फुटपाथी दुकानों पर आज चलेगा बुलडोजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही