Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को गोवा एवं ओड़िशा का भ्रमण कराया गया. ओड़िशा व गोवा के संस्कृति को समझने के उद्देश्य से इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया था. विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जाता है. इस शैक्षिक भ्रमण में विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों जैसे की फार्मेसी बीबीए, एमसीए, लॉ, कॉमर्स आदि के छात्र-छात्राओं को गोवा घूमने का मौका मिला. वहीं बीएड के छात्र-छात्राओं को भगवान जगन्नाथ के धाम पूरी घूमने का मौका मिला. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-villagers-demand-construction-of-dilapidated-five-culverts-on-dhalbhumgarh-bend-road/">चाकुलिया
: ग्रामीणों ने की धालभूमगढ़-बेंद सड़क पर जर्जर पांच पुलिया के निर्माण की मांग
: आस्था का प्रतीक हैदरनगर देवी धाम मंदिर, चैत्र नवरात्र पर दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
: ग्रामीणों ने की धालभूमगढ़-बेंद सड़क पर जर्जर पांच पुलिया के निर्माण की मांग
शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए रहा लाभकारी
"उड़ान 2023" की शुरुआत गोवा से हुई. जहां उन्हें गोवा के कई प्रमुख स्थल जैसे की बागा बीच, अंजुना बीच, अगौड़ा किला ले जाया गया. गोवा के समुद्री तटों का आनंद उठाने के साथ-साथ, बच्चों को कई स्थानों का भी भ्रमण कराया गया. वहीं बीएड के विद्यार्थियों को ओडिशा ले जाया गया जिनमें इंडस्ट्रियल विजिट के लिए क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भुवनेश्वर और मनोरंजन के लिए ओड़िशा के प्रमुख स्थल ले जाया गया. विद्यार्थियों ने खुब मस्ती की साथ ही अपने ज्ञान का विकास भी किया. शैक्षिक भ्रमण सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक रहा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-hydernagar-devi-dham-temple-a-symbol-of-faith-devotees-come-from-far-and-wide-on-chaitra-navratri/">पलामू: आस्था का प्रतीक हैदरनगर देवी धाम मंदिर, चैत्र नवरात्र पर दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
Leave a Comment