Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विहिप के धर्म प्रसार सह प्रमुख कन्हैया प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता

Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की एक बैठक रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में हुई. जिसमे विहिप के धर्म प्रसार के सह प्रमुख कन्हैया प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के नीति सिद्धांतो से अवगत कराया तथा संगठन को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रामचंद्र सहिस ने कहा कि युवाओं के पार्टी से जुड़ने से निःसंदेह पार्टी मजबूत होगी. सभी नए कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि पार्टी में आप एक परिवार के रूप में शामिल हुए है और इस राज्य की नई दिशा देने और विकास कार्यों में आपके योगदान की सराहना की जाएगी.  क्योंकि वर्तमान समय में पार्टी इस राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में खड़ी ह. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के अनुशासन के साथ संगठन के प्रति वफादार होकर कार्य करने की नसीहत दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-started-in-bagbeda-housing-colony-after-72-hours/">जमशेदपुर

: 72 घंटे के बाद बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पानी सप्लाई शुरू

ललन झा बने संगठन सचिव

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रो मौर्या ने कहा की संगठन हित में आजसू का प्रयास सदैव सराहनीय रहा है. पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देना जानती है. संगठन हित में कार्य करने वालों को दायित्व सौंपा जाता है. क्योंकि संगठन उन्हें ही दायित्व देती है जो उसपर खरा उतरता है. उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया. कहा कि लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी. आपको भी पार्टी परखेगी और फिर आपको दायित्व के साथ जनहित के विषयो के साथ आंदोलन करने का नेतृत्व मिलेगा. बैठक को मुन्ना सिंह ब्रजेश, संजय मलाकार, अशोक मंडल, प्रकाश विश्वकर्मा, शैलेंद्र सिन्हा, संतोष सिंह, हेमंत पाठक, मृत्युंजय सिंह आदि ने संबंधित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-rajak-and-mukhi-community-submitted-memorandum-to-the-health-minister/">जमशेदपुर

: रजक व मुखी समाज के लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

इन्होंने ली पार्टी की सदस्यता

कन्हैया प्रसाद, प्रवीन सिंह, सुमित पांडेय, सूर्य कुमार यादव, सुजीत शर्मा, प्रकाश कुमार गणेश चंद्रा, दुर्गा कुमार, ब्रिज कुमार, दीपक प्रसाद, धर्मेंद्र पासवान, राम जामुदा, सुशील कुमार, बंटी सिंह, विकास वीर यादव, राजेश गुप्ता, सहबाज, दीपक कुमार मिश्रा, छोटू खान, कृष्णा, सन्नी कुमार, अमन गुप्ता, अभिषेक तिवारी, प्रियांशु कुमार, अभिषेक यादव, राहुल यादव, आकाश यादव, विकास पासवान, अमन सिंह, सूरज सिंह, मोनू कुमार, रितेश यादव, विक्की सिंह रौशन सादे, बंटी सिंह , राजू वर्मा, आकाश कुमार, दीपक कुमार, निखिल कुमार, बिहारी कुमार, आकाश कुमार दास, मो. साहबाज अंसारी, मो. सैयाज, कृष्णा मुखी समेत अन्य शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jhoom-ghatshila-planted-saplings-on-the-occasion-of-124th-memorial-day-of-mother-earth/">घाटशिला

: धरती आबा की 124वीं स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में “झूम घाटशिला” ने किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही