Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रोजेक्ट ''परख, पढ़ाई और खेल'' के तहत 147 हाई स्कूलों में हुई साप्ताहिक परीक्षा, स्कूलों में बढ़ रही छात्रों की उपस्थिति

 
  • 10वीं कक्षा में सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी तथा 12वीं में भौतिक विज्ञान(फिजिक्स) की हुई परीक्षा
Jamshedpur (Anand Mishra) : जिले के सरकारी स्कूलों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने को लेकर शुरू किये गये प्रोजेक्ट `परख, पढ़ाई और खेल` के अंतर्गत 147 हाई स्कूलों में साप्ताहिक परीक्षा का आयोजन किया गया. जिले की उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त मनीष कुमार द्वारा की गयी इस पहल के सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं. करीब 14 हजार नामांकित बच्चों में जहां पहले साप्ताहिक परीक्षा में बच्चों की उपस्थिति 80 फीसदी थी वहीं तीसरे सप्ताह में अब बच्चों की उपस्थिति 90 फीसदी दर्ज की गई है. बच्चे बड़े उत्साहपूर्वक परीक्षा में बैठने स्कूल आ रहे हैं. 10वीं की कक्षा में सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी तथा 12वीं में भौतिक विज्ञान की परीक्षा ली गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-native-of-jharkhand-both-tribal-and-sadan-dr-sujit-kumar/">जमशेदपुर

: आदिवासी व सदान दोनों झारखंड के मूलवासी : डॉ सुजीत कुमार

छात्र जीवन में अनुशासित रहना सफलता की कुंजी : डीडीसी

शहरी क्षेत्र के परीक्षा केन्द्र टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा, मिथिला हाई स्कूल, सोनारी तथा राजस्थान विद्या मंदिर हाई स्कूल, साक्ची का निरीक्षण करने पहुंचे उप विकास आयुक्त ने परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया. उन्होने विषयों को समझ कर लिखने पर बल देते हुए बच्चों से कहा कि कुछ भी ऐसा असंभव नहीं जो छात्र अनुशासित जीवन अपनाकर हासिल नहीं कर सकते. उन्होने कहा कि प्रश्नपत्र का पैटर्न स्कूल की वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखकर इसलिए तैयार किया जा रहा ताकि बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चों के मन में कोई अनावश्क तनाव कभी नहीं आए. इसे भी पढ़ें : तीन">https://lagatar.in/sp-of-five-districts-is-posted-at-one-place-even-after-completion-of-three-years/">तीन

साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी एक ही जगह पदस्थापित हैं झारखंड के पांच जिलों के एसपी
उन्होंने सभी बच्चों से प्रत्येक साप्ताहिक परीक्षा में अनिवार्य रूप से बैठने की भी अपील की. सभी परिक्षा केन्द्रों में बच्चों का रिजल्ट भी घोषित किया गया. साथ ही डिस्कशन सेशन में उनकी कमियों तथा जिस प्रश्न का उत्तर सही-सही नहीं लिख पाये उसपर शिक्षकों ने मार्गदर्शन किया. सोमवार को सभी स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर प्राप्त अंक की सूची लगाने की परंपरा शुरू की गई है. उसी दिन प्रार्थना सभा में प्रत्येक वर्ग के तीन टॉपर बच्चों को उनके अभिभावक के सामने पुरस्कृत किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही