Search

 
 
 

जमशेदपुर : नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

 
jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट के पास खरकई नदी से मंगलवार सुबह एक शव पाया गया. शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि, अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आस-पास के लोगों की मदद से पहचान में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग सुबह नदी किनारे गए थे तभी नदी में एक शव को तैरता हुआ देखा और तुरंत इसकी जानकारी बागबेड़ा पुलिस को दी. मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-people-are-forced-to-wake-up-from-the-terror-of-elephant/">किरीबुरु

: हाथी के आतंक से रतजगा करने को विवश हैं लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही