Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के बाहर मिला अज्ञात शव

Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची थाना अंतर्गत एमजीएम अस्पताल के बाहर सोमवार की रात एक अज्ञात शव पाया गया. पेट्रोलिंग के दौरान साकची पुलिस ने शव को सड़क किनारे पाया. शव को एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार मृतक कुछ दिनों से अस्पताल के आस-पास देखा जा रहा था. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-jayant-sinha-broke-first-barricading-heading-towards-secretariat-with-workers/">BREAKING

: जयंत सिन्हा ने तोड़ी पहली बैरिकेटिंग, कार्यकर्ताओं संग बढ़ रहे सचिवालय की ओर
वह भिक्षाटन कर अपना जीवन -यापन कर रहा था. वह रात को सड़कों पर ही घूमता और अस्पताल के आस-पास सड़क किनारे सो जाता था. सोमवार की रात जब साकची पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी तब उनकी नजर सड़क किनारे पड़े व्यक्ति पर पड़ी. पुलिस कर्मियों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. शव को अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही