Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील डिस्ट्रीब्यूशन एंड प्रोसेसिंग लिमिटेड (टीएसडीपीएल) कंपनी प्रबंधन के जमशेदपुर यूनिट के एचआर हेड शेखर झा को यूनियन के महामंत्री अमन सिंह के नेतृत्व में चार्टर ऑफ डिमांड सौंपा गया. उल्लेखनीय है कि टीएसडीपीएल का ग्रेड रिवीजन एक अक्टूबर 2023 से बाकी है. जिसको लेकर यूनियन काफी गंभीर है. दो माह पूर्व हुए यूनियन के कमिटी मीटिंग में अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने चार्टर ऑफ डिमांड निर्माण करने की जिम्मेवारी यूनियन के संजीव कुमार, दिनेश कुमार, सचिदानंद, आर रवि, रंजन मिश्रा और प्रमोद उपाध्याय को सौंपी थी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-11000-registered-in-chief-ministers-labor-scheme-only-two-thousand-got-employment/">धनबाद
: मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में निबंधन 11000, रोजगार मिला सिर्फ दो हजार को
जदयू प्रभारी से मिले राजद के नेता, भाजपा के खिलाफ दिखायी एकजुटता
: मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में निबंधन 11000, रोजगार मिला सिर्फ दो हजार को
वर्तमान व भविष्य को ध्यान में रख कर बनाया गया है चार्टर ऑफ डिमांड
वरिष्ठ सदस्य दिनेश कुमार ने बताया की दो माह तक लगातार विभिन्न कंपनी के यूनियन और उनको प्राप्त ग्रेड, मिल रही सुविधाओं का अध्ययन करने एवं अपने कर्मचारियों के भावना को जानने के पश्चात चार्टर ऑफ डिमांड तैयार किया गया. जिसको पूरी कमिटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. कमिटी के सुझाव, अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महामंत्री अमन सिंह के सलाह को समाहित करते हुए पूर्ण रूप दिया गया. दिनेश कुमार ने बताया कि चार्टर ऑफ डिमांड वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रख कर बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/rjd-leader-met-jharkhand-jdu-in-charge-showed-solidarity/">झारखंडजदयू प्रभारी से मिले राजद के नेता, भाजपा के खिलाफ दिखायी एकजुटता
Leave a Comment