Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल के सेवानिवृत कर्मियों को यूनियन ने किया सम्मानित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूआईएसएल के सेवानिवृत चार कर्मचारियों को सोमवार को जुस्को श्रमिक यूनियन कार्यालय में विदाई दी गई. समारोह में यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने सभी को सम्मानित किया. मौके पर जेएन प्रसाद, श्रीराम तिवारी, एमएस हांसदा, कलीम को माला पहना कर गिफ्ट वाउचर दिया गया. रघुनाथ पांडे ने कहा कि आप लोगों ने जो बहुमूल्य समय टाटा स्टील यूआईएसएल कंपनी को दिया, उससे कंपनी का लगातार विकास हुआ. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-prisoners-go-on-hunger-strike-raise-slogans-against-jail-administration/">लातेहार

: जेल में बंदियों ने किया भूख हड़ताल, जेल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
कंपनी को आगे बढ़ाने में आपका सहयोग बहुमूल्य है. समय का सदुपयोग करें. समय के अभाव में निजी जीवन में जिस कार्य को नहीं कर पाए या समय नहीं दे पाए, उस काम को करें तथा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. पांडे ने कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर अमरनाथ तिवारी, मनीष दुबे, सीडीएस कृष्णा, गोपाल जायसवाल, उमेश पिंटू, बुलबुल, अखिलेश समेत अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही