Search

 
 
 

जमशेदपुर : वेतन समझौता के विरोध में प्रबंधन के खिलाफ बरसे यूनियन के नेता

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा कमिंस में पिछले दिनों हुए वेतन समझौता के विरोध में शुक्रवार को टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को कंपनी गेट के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस अवसर पर टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि टाटा कमिंस प्रबंधन और सरकार के बीच कम कार्बन उत्सर्जन एवं पर्यावरण सुरक्षा के साथ रोजगार के अवसर को लेकर जो एमओयू हो रहा है, उसका स्वागत करते हैं. इसे भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/babulals-counterattack-if-the-government-wants-it-should-conduct-its-own-investigation/">बाबूलाल

का पलटवार, सरकार चाहे तो खुद जांच करा ले 
उन्होंने कहा कि आने वाले कल के लिए पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्द्धन करना हम सभी कि जिम्मेवारी है. लेकिन पर्यावरण के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त समाज बने, कर्मचारियों के अधिकारों का हनन न हो, उन्हें सम्मान और हक मिले. प्रबंधन को इसके लिए भी प्रयास करना चाहिए. पिछले दिनों जिस प्रकार टाटा कमिंस प्रबंधन द्वारा अवैध यूनियन के साथ वेतन समझौता कर असंवैधानिक रुप से डीएलसी से हस्ताक्षर करवा कर कर्मचारियों पर जबरन थोपने का काम किया गया है वह सरासर गलत है. जब डीएलसी द्वारा उक्त यूनियन को अवैध करार दिया गया था तो किस आधार पर उसके साथ वेतन समझौता किया गया. वेतन समझौता के बाद से ही कर्मचारियों में असंतोष है. पिछले एक माह से लगातार कैंटीन बहिष्कार जारी है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-cbi-questioning-subesh-mandal-in-illegal-mining-case-of-one-thousand-crores/">साहिबगंज

: एक हजार करोड़ के अवैध माइनिंग मामले में सुबेश मंडल से सीबीआई की पूछताछ
सिंह ने कहा कि प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर अवैध वेतन समझौता को अविलंब खारिज कर वर्क्स कमेटी बनाएं. वर्क्स कमेटी द्वारा चुने गए मजदूरों द्वारा वेतन समझौता संवैधानिक तरीके से कराने की मांग की गई. इस अवसर पर टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे, कोर कमेटी के सदस्य हर्षवर्धन, कान्वाई वर्कर्स यूनियन के नेता ज्ञान सागर, विनोद कुमार सिंह, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन सहित जिला कमेटी की सैकड़ों महिला और पुरुष एवं भारी संख्या में टाटा कमिंस के कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही