Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वंदे भारत को टाटानगर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिखाई हरी झंडी, जानें कितना होगा किराया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit kumar) : रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस समेत देश भर में सात वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ट्रेन दोपहर 12.30 बजे रांची स्टेशन से खुली और शाम 5.10 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची. यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो और कई जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया. शाम 5.52 बजे ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना हो गई. इस दौरान रेलवे कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-football-competition-in-kamarhatu-from-29th-september/">चाईबासा

: कमारहातु में फुटबॉल प्रतियोगिता 29 सितंबर से

27 सितंबर से आम लोगों के लिए चलेगी ट्रेन 

20898/20897 रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 27 सितंबर से आम लोगों के लिए शुरू होगी. रांची से यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे खुलेगी और 8.40 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 8.45 बजे हावड़ा के लिए रवाना हो जायेगी. दोपहर 12.20 बजे यह ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी. हावड़ा से यही ट्रेन दोपहर 3.45 बजे खुलेगी और शाम 7.05 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन रात 10.50 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी. टाटानगर से हावड़ा की दूरी 3 घंटा 40 मिनट में तय करेगी. रांची से खुलने के बाद यह मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, खगड़पुर में रुकेगी. यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sundernagar-durga-puja-committee-meeting-concluded/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न

हावड़ा के लिए चेयरकार में 810 और एग्जीक्यूटिव में देने होंगे 1510 रुपए

टाटा से हावड़ा यात्रा के लिए चेयरकार के लिए 810 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1510 रुपए चुकाने होंगे. वहीं रांची के लिए चेयरकार के लिए 850 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1495 रुपए देने होंगे. टाटा से खगडपुर चेयरकार - 610 रुपए, एग्जीक्यूटिव क्लास -1110 रुपए टाटा से चांडिल चेयरकार - 585, एग्जीक्यूटिव - 935 टाटा से पुरुलिया चेयरकार - 650, एग्जीक्यूटिव - 1070 टाटा से कोटशिला चेयरकार - 700, एग्जीक्यूटिव - 1175 टाटा से मुरी चेयरकार - 745, एग्जीक्यूटिव - 1265 इसे भी पढ़ें : राजद">https://lagatar.in/five-news-from-koderma-including-rjds-discussion-with-workers-regarding-the-strength-of-the-party/">राजद

ने पार्टी की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं संग की चर्चा समेत कोडरमा की पांच खबरें

कार्यक्रम में रहा अव्यवस्था का माहौल

[caption id="attachment_767104" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Tatanagar-Vande-Bharat-Nashta.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> टाटानगर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी.[/caption] कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था का माहौल रहा. करीब 15 मिनट तक एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे, तो दूसरी तरफ आयोजक बार-बार शांति बनाए रखने की अपील करते रहे. अंततः डीआरएम को माइक संभालनी पड़ी. बार-बार अपील के बाद उन्हें यह कहना पड़ा कि यही स्थिति रही तो कार्यक्रम को रोकना पड़ेगा. वहीं स्टेशन में आने वाले लोगों के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी. लोग नाश्ते पर टूट पड़े. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही