Search

 
 
 

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मानगो गांधी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज इन्हीं महापुरुषों के कारण हमारा देश आजाद है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-father-of-the-nation-mahatma-gandhis-birth-anniversary-money-plantation-done-in-karaikela/">बंदगांव

: कराईकेला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती मनी, किया गया पौधरोपण

गांधी जयंती के मौके पर सेवा पखवाड़ा हुआ समाप्त

गांधी जयंती के पावन मौके पर हम सभी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाया जा रहे सेवा पखवाड़ा पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दूरदर्शी सोंच रखते हैं. ऐसे प्रधानमंत्री के कार्यों को बल देने हेतु भाजपा देश भर में सेवा पखवाड़ा मना रही थी. अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस पूरे पखवाड़े के तहत मानव सेवा के कई कार्य किए गए. आज गांधी जयंती के मौके पर इसका समापन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही