Search

जमशेदपुर : वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन में शामिल हो सकते हैं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : रांची-हावड़ा वंदे भारत का रविवार को उद्घाटन किया जाएगा. टाटानगर स्टेशन में भी इस ट्रेन का स्वागत किया जाना है. इस उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के शामिल होने की संभावना है. रेलवे की ओर से अर्जुन मुंडा को आमंत्रण भेजा गया था. सूत्र बताते हैं कि अर्जुन मुंडा की ओर से इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया गया है. वहीं उनके अलावा सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई जन प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा कई स्कूली बच्चों को भी इस उद्घाटन समारोह के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने का मौका मिलेगा. उद्घाटन के दौरान रविवार को दोपहर 12.30 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से खुलेगी और शाम 5.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-birth-anniversary-of-binod-bihari-mahato-celebrated-in-kasmar/">बोकारो

: कसमार में बिनोद बिहारी महतो की मनाई गई जयंती

27 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी वंदे भारत

ट्रेन नंबर 20898/20897 रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 27 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी. रांची से यह ट्रेन सुबह 5.15 में खुलेगी और सुबह 8.40 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना हो जाएगी. दोपहर 12.20 बजे यह ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी. वहीं हावड़ा से दोपहर 15.45 बजे रांची के लिए खुलेगी और शाम 7.05 बजे टाटानगर पहुंचेगी. वहीं यह ट्रेन रात 10.50 बजे रांची पहुंचेगी. इस बीच इस ट्रेन का ठहराव मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर और खड़गपुर में होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//