Search

 
 
 

जमशेदपुर : सुंदरनगर चौक पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपाइयों ने किया स्वागत

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : केंद्रीय आदिवासी कल्याण व जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा का रविवार को सुंदनरनगर चौक पर भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री सुबह सड़क मार्ग से पोटका के मानपुर में आयोजित पुराण समाज के महासम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे. केंद्रीय मंत्री के पोटका जाने की जानकारी मिलने के बाद सुंदनरगर मंडल के अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर जमा हो गए. श्री मुंडा का काफिला वहां पहुंचने के बाद लोगों ने नारेबाजी के साथ उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर मंडल के महामंत्री वरुण सिंह, जनता सरदार, उपाध्यक्ष मोटू सिंह, सोमनाथ चक्रवर्ती, मंत्री हरेराम तिवारी, निवास सरदार, सुनील भूमिज, विश्वनाथ मुखी, वरिष्ठ नेता ईश्वर सोरेन, चम्पई मार्डी, मोंटू ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-palwinder-kaur-became-the-head-of-telco-sikh-stree-satsang-sabha-for-the-second-time/">जमशेदपुर

: पलविंदर कौर दूसरी बार बनी टेल्को सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही