Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी पीए के बेटे ने फांसी लगा की आत्महत्या

Jamshedpur (Rohit kumar) : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सचिव (पीए) शिव कुमार के 26 वर्षीय बेटे रोहित कुमार ने टेल्को सेक्टर मार्केट स्थित क्वार्टर नंबर K2- 50 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार रात की है. हालांकि परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब मंगलवार सुबह रोहित के कमरे का दरवाजा बंद पाया. परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि रोहित कमरे की छत पर लगे पाइप पर परदे के सहारे फांसी लगा ली है. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना टेल्को पुलिस को दी. टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रोहित दो भाइयों में बड़ा था. घटना के वक्त घर पर उनकी मां और पिता मौजूद थे. छोटा भाई दिल्ली में पढ़ाई करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-barigoda-formed-basti-vikas-sangharsh-samiti/">जमशेदपुर

: बारीगोड़ा के लोगों ने बस्ती विकास संघर्ष समिति का किया गठन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी पीए हैं मृतक के पिता

मृतक रोहित के पिता शिव कुमार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी पीए हैं. वे सोमवार की रात काम कर घर लौटे थे. सभी खाना खाकर सोने चले गए थे. सुबह घटना की जानकारी हुई. इधर सूचना मिलने पर छोटा भाई दिल्ली से जमशेदपुर के लिया निकल चुका है. आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही