Search

जमशेदपुर : 23 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे मानगो डबल डेक्कर एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास

Jamshedpur (Sunil Pandey) : केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को जमशेदपुर स्थित पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक बनने डबल डेक्कर एलिवेटेड कॉरिडोर का बिष्टुपुर गोपाल मैदान से ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री करीब साढ़े दस किलोमीटर लंबे एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर (फ्लाइओवर) के शिलान्यास के अलावा शहरबेड़ा से महुलिया फोरलेन का उद्घाटन भी करेंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के शहर आगमन को लेकर जहां प्रशासनिक तैयारियां शुरु हो गई हैं. वहीं पार्टी स्तर पर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस संदर्भ में सोमवार को सांसद कार्यालय में भाजपा नेताओं की एक बैठक हुई. जिसमें तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया. बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-will-give-training-to-students-for-common-university-entrance-test/">जमशेदपुर

: एबीवीपी देगा विद्यार्थियों को कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रशिक्षण

2000 करोड़ की लागत से कॉरिडोर का होगा निर्माण

बैठक में शामिल सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने बताया कि लौहनगरी वासियों की वर्षों की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण होने वाली है. पारडीह चौक से डिमना बालीगुमा तक बनने वाले एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर के शिलान्यास का केंद्रीय मंत्री शिलान्यास करेंगे. करीब दो हजार करोड़ की लागत से बनने वाले एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर निर्माण होने से लौहनगरी की जनता को एनएच पर होने वाले कई दैनिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने बताया कि सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयासों से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर निर्माण होने से जमशेदपुर पूरे रूप से आधुनिक शहर का स्वरूप धारण करेगा. इसके साथ ही एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण जमशेदपुर के आगामी सौ साल के स्वरूप को भी तय करेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dj-and-dangerous-game-will-be-banned-in-ram-navami-procession/">आदित्यपुर

: रामनवमी जुलूस में डीजे व खतरनाक खेल पर रहेगा प्रतिबंध

दूसरी बार शहर आएंगे नितिन गडकरी

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात की है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दूसरी बार शहर में आगमन हो रहा है. केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में देशभर में सड़क निर्माण का काम उनकी पहचान बनी है. ऐसे नेता के आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है. उस दिन महानगर के अंतर्गत 28 मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल बिस्टुपुर गोपाल मैदान पहुंचेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arun-provincial-president-of-steel-city-branch-and-sarthak-took-oath-as-provincial-general-secretary/">जमशेदपुर

: स्टील सिटी शाखा के अरुण प्रांतीय अध्यक्ष एवं सार्थक ने प्रांतीय महामंत्री की शपथ ली

मोटरसायिकल जुलूस निकालेंगे कार्यकर्ता

गुंजन यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दिन भाजपा के अलग-अलग क्षेत्रों के कार्यकर्कता मोटरसायकिल से जुलूस के रुप में सोनारी एयरपोर्ट से केंद्रीय मंत्री को लेकर गोपाल मैदान पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दिन मैदान के इर्द-गिर्द पार्किंग कि व्यवस्था के लिए पार्टी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर इसकी समुचित व्यवस्था कराएगी. महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-day-international-seminar-organized-at-karim-city-college-concluded/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

बैठक में ये लोग थे शामिल

[caption id="attachment_585388" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/09ae27ef-be36-4dd4-bbc8-ce20313c9586.jpeg"

alt="" width="1080" height="524" /> बैठक में शामिल भाजपा नेता[/caption] बैठक में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मनोज राम, प्रेम झा, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार समेत मंडलाध्यक्ष बिनोद राय, संजय तिवारी, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार व अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-accused-of-not-taking-action-complaint-to-ssp/">जमशेदपुर

: पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, एसएसपी से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp