Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस का हुआ गठन, मणिपुर, यूसीसी व जनहित मुद्दों पर सरकार और जनता में करेगा समन्वय

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : मणिपुर राज्य में पिछले दो महीने से चल रही जातीय हिंसा एवं समान नागरिक संहिता को लेकर आम नागरिकों के बीच बनी संशय की स्थिति से उन्हें उबारने के लिए शहर के प्रबुद्ध लोगों ने यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस का गठन किया. फादर एल्विन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी ने समवेत स्वर में इसके गठन के औचित्य एवं आवश्यकता पर बल दिया. सभी वक्ता इस बिंदु पर एकमत रहे कि आम नागरिकों की भावनाओं, मुद्दों को सरकार शासन प्रशासन एवं विभिन्न राजनीतिक दलों तक पहुंचाने के लिए एक पुल की जरूरत है. इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए इसे विस्तृत रूप देने पर भी बल दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-accorded-grand-welcome-to-jathedar-giani-kewal-singh/">जमशेदपुर

: जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह का सीजीपीसी ने किया भव्य स्वागत

राष्ट्रपति, राज्यपाल, पीएम व सीएम को पत्र भेजेगा फोरम

सभी वक्ताओं का यह भी कहना रहा कि हर धर्म पंथ सभ्य समाज मणिपुर जैसी घटनाओं को निंदनीय बताएगा और इसे मानवीय कलंक की संज्ञा देगा. मणिपुर ही क्यों देश के किसी भी हिस्से में जातीय धर्म नस्ल भाषा के आधार पर बढ़ते वैमनस्य में नारी और बच्चे को दुश्मनी का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए. इसे लेकर फोरम ने बुधवार को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, झारखण्ड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को जिला उपायुक्त के माध्यम से मेमोरेंडम भेजने का फैसला किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-veer-bajrangi-winner-and-akash-bradarsh-became-runner-up-in-football-competition/">जमशेदपुर

: फुटबॉल प्रतियोगिता में वीर बजरंगी विजेता व आकाश ब्रदर्श बना उपविजेता
वही समान नागरिक संहिता को लेकर संशय की स्थिति से निपटने के लिए कानूनविदों एवं धर्म प्रमुखों की सेमिनार करने का भी फैसला लिया गया है. जिससे लोगों को वस्तुस्थिति का जानकारी हो और वह किसी नतीजे पर पहुंच सके.बैठक में सुमित राय, रेयाज शरीफ, सुमित कर, कुलविंदर सिंह, डेमका सोय, काजी सऊद आलम, मदन मोहन, अब्राहम एसी, समीर एक्का, गणेशराम, रविंद्र प्रसाद, सुबोध रविदास, निशाद अहमद आदि ने विचार रखे. फादर विंसेंट डेविड, फादर जेरी डिसूजा, फ्लोरेंस बेक, भोला रविदास, फादर एलेक्स केरकेट्टा, अनवर हुसैन एवं अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mangal-kalindi-laid-the-foundation-stone-for-beautification-of-jahergarh-in-cholagoda-and-construction-of-culvert-in-dhanchattani/">जमशेदपुर

: छोलागोड़ा में जाहेरगढ़ के सौंदरीकरण व धानचट्टानी में पुलिया निर्माण का मंगल कालिंदी ने किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही