Search

 
 
 

Jamshedpur : यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब ने गणेश पूजा पंडाल निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

 
Jamshedpur (Sunil Sharma) : सुंदरनगर यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब की ओर से सोमवार को गणेश पूजा पंडाल का निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. इस वर्ष क्लब ने भव्य पंडाल निर्माण कर पूजा करने का निर्णय लिया है. क्लब के अध्यक्ष पंकज रामा ने बताया कि इस बार पूजा की तैयारी वृहद् रूप में की जा रही है. तीन दिनों तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें भजन संध्या, बच्चों का बुग्गी बुग्गी तथा आर्गेस्ट्रा संगीत की व्यवस्था की गई है. कहा कि पंडाल एवं स्थानीय क्षेत्रों में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी. सचिव अमित मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष का पूजा का मुख्य आकर्षण का केंद्र गणपति बप्पा की मूर्ति होगी. भूमि पूजन में कोषाध्यक्ष बंटी शर्मा, भारती देवी, तारा सिंघानी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-trucks-loaded-with-illegal-mica-seized-from-dumri-driver-and-attendant-arrested/">गिरिडीह

: अवैध माइका लदे दो ट्रक डुमरी से जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही