Search

 
 
 

जमशेदपुर : 9 अक्टूबर तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर की कॉपी जांच पूरी करने का प्राध्यापकों को विवि का निर्देश

 
Jamshedpur (Dharmendra Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा पिछले दिनों आयोजित स्नातक 2019-22 एवं स्नातकोत्तर 2020-22 फाइनल परीक्षा की कॉपी जांच का काम 9 अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश प्राध्यपकों को परीक्षा विभाग द्वारा दिया गया है ताकि समय पर परीक्षाफल प्रकाशित किया जा सके. उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा की कॉपी जांच के लिए दो अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-22-workers-found-absent-in-the-surprise-inspection-of-the-deputy-commissioner-one-days-salary-stopped/">जमशेदपुर

: उपायुक्त के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 22 कर्मी, सभी का एक दिन का रोका वेतन

कॉपी जांच में बरती जा रही पूरी सर्तकता

स्नातक के लिए करीम सिटी कॉलेज और स्नातकोत्तर के लिए को-ऑपरेटिव कॉलेज को सेंटर बनाया गया है. जहां कुल 400 प्राध्यापकों द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यर्थियों की कॉपी जांच 24 सितंबर से की जा रही है. इस संबंध में को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने बताया कि कॉपी जांच में पूरी सर्तकता बरती जा रही है. विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार समय पर कॉपी जांच पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि कॉपी जांच करने में नियमित प्राध्यापकों के साथ ही घंटी आधारित प्राध्यापकों का सहयोग लिया जा रहा है ताकि समय पर कॉपी जांच पूरी कर ससमय परीक्षाफल का प्रकाशन हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-is-closed-in-birsanagar-for-six-days-jmm-leaders-meet-jnac-city-manager/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में छह दिनों से बंद है जलापूर्ति, झामुमो नेताओं ने की जेएनएसी नगर प्रबंधक से मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही