Search

 
 
 

जमशेदपुर : मजदूरों के हित में आंदोलन करेगी असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : बर्मामाइंस के डनलप मैदान में रविवार को झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की ओर से मजदूर महासम्मेलन का आयोजन हुआ. इस महासम्मेलन में असंगठित मजदूरों के हितों के लिए आंदोलन का खाका तैयार किया गया. सम्मेलन में बोलते हुए असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा ने कहा कि जमशेदपुर में असंगठित मजदूरों के लिए बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा. इसका खाका तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यहां बहुत सारी कंपनियां हैं, जिनमें मजदूरों का शोषण हो रहा है. स्थाई प्रकृति के काम में किसी कर्मचारी को एक लाख से सवा लाख रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है, तो उसी काम के बदले किसी को 15000 रुपए प्रतिमाह मिल रहा है जो अन्याय है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-measured-for-road-construction-in-vaidyanath-mahadev-temple-premises/">जमशेदपुर

: वैद्यनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में सड़क निर्माण के लिये मापी

कांग्रेस अब मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ेगी : उदित राज 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी जो रिक्तियां निकालती है. उसमें ज्यादातर रिक्तियां निविदा वाली होती हैं. इनमें लोगों को कम वेतन दिया जाता है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरने की जरूरत है. मजदूर महा सम्मेलन में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मजदूरों का दर्द समझा. इसीलिए असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस बनाई गई है. यह कांग्रेस अब मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ेगी. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व सांसद अजय कुमार और चाईबासा की सांसद गीता कोड़ा ने भी मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ने की जरूरत पर बल दिया.इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inauguration-of-bjym-office-on-the-birth-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyay/">आदित्यपुर

: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजयुमो कार्यालय का उद्घाटन

सम्मेलन में यह थे शामिल

इस मजदूर महासम्मेलन में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज राष्ट्रीय महासचिव संजय गाबा बेरमो के विधायक अनूप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद अजय कुमार, चाईबासा की सांसद गीता कोड़ा और मजदूर असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फिरोज आलम मौजूद थे. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और विशिष्ट अतिथि में पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, बेरमो के विधायक अनूप सिंह और सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा उपस्थित थीं.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही