Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 15 प्रतिशत तक छूट

 
  • बैठक में लिया गया निर्णय
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. अगर आप 30 जून तक अपना होल्डिंग टैक्स जमा करते है तो इसपर आपको 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. मानगो नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा की ने एक बैठक कर इसपर निर्णय लिया. अपर नगर आयुक्त ने राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक का आयोजन किया था. बैठक में राजस्व संग्रहण को लेकर आम लोगों से अपील किया गया कि वह 30 जून से पूर्व होल्डिंग टैक्स जमा करते हैं तो उन्हें अधिकतम 15 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-bjp-leader-sanjay-upadhyay-joins-rjd/">गढ़वा

: राजद में शामिल हुए भाजपा नेता संजय उपाध्याय

घर पर बुलाकर भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर कर संग्रहणकर्ता को घर पर बुलाकर कर भुगतान करने पर करदाताओं को 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी एवं स्वयं कार्यालय पर आकर यदि करदाता के द्वारा कर का भुगतान किया जाता है तो 2.5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी ऑनलाइन माध्यम से जमा करने पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. इसके अतिरिक्त मानगो नगर निगम क्षेत्र के महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग थर्ड जेंडर एवं भारतीय सेवा स्थल जल एवं वायु में काम करने वालों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. 350 वर्ग फीट के भवन धृति कर से मुक्त रहेंगे, परंतु उनका मूल्यांकन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही