Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राज्य में वेबसाइट वाला सबसे पहला सरकारी विद्यालय बना अपग्रेडेड प्लस टू जमशेदपुर कन्या उच्च विद्यालय

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित अपग्रेडेड प्लस टू जमशेदपुर कन्या उच्च विद्यालय पूरे झारखंड में ऐसा पहला उच्च विद्यालय है जिसकी अपनी वेबसाइट है. हाल ही में रांची में राज्य भर के स्कूलों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस वेबसाइट की लांचिंग की थी. विद्यालय के कार्यों एवं उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से सबसे पहले विद्यालय की वेबसाइट लांच करने का निर्णय लिया गया था. विद्यालय की प्राचार्य मंजू सिन्हा ने बताया कि वेबसाइट की लॉन्चिंग हो चुकी है. जल्द ही इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/mcap-of-8-out-of-top-10-companies-of-sensex-increased-by-82169-crores-hdfc-and-hdfc-bank-remained-profitable/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का एमकैप 82,169 करोड़ बढ़ा, HDFC और HDFC बैंक फायदे में रही
वेबसाइट लॉन्च होने से विद्यालय की सारी गतिविधियों से बच्चे एवं अभिभावक विद्यालय से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा समय-समय पर विद्यालय से संबंधित सूचनाएं भी साझा की जाएंगी. उन्होंने बताया कि राज्य में हमारे विद्यालय को पहले वेबसाइट के लिए चुना जाना एवं इसकी लॉन्चिंग पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है. इससे विद्यालय की छात्राओं में भी हर्ष एवं उत्साह है. विद्यालय को वेबसाइट उपलब्ध कराने के लिए श्रीमती सिन्हा ने शिक्षा विभाग एवं सरकार के प्रति आभार जताया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही