Search

 
 
 

जमशेदपुर : वार्ड सदस्य के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने के विरुद्ध उपमुखिया संघ ने एएसपी से की मुलाकात

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बागबेड़ा मध्य पंचायत की पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा द्वारा बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के वार्ड सदस्य सीमा पांडे के खिलाफ झूठा हरिजन एक्ट का केस किए जाने के विरोध में शुक्रवार को जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य एवं उपमुखिया संघ के प्रतिनिधियों द्वारा एएसपी सह प्रभारी डीएसपी सुमित अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-salute-to-olchiki-guru-pandit-raghunath-murmu/">मुसाबनी

: ओलचिकी गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू को किया गया नमन

हरिजन एक्ट का दुरुपयोग करने को लेकर कार्रवाई की मांग

इस संबंध में संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे ने बताया कि मांग पत्र के माध्यम से पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा पर लगे 3,44,310 रुपए वसूली के लिए नीलाम पत्रवाद दायर करने, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने के आरोप में कार्रवाई करने, सोशल मीडिया में भड़काऊ उकसाने वाली बातें पोस्ट कर करने, एक विशेष धर्म समुदाय जाति का नाम लेकर आपस में माहौल को बिगाड़ने, हरिजन एक्ट का दुरुपयोग करने को लेकर कार्रवाई करने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-the-birth-anniversary-of-pandit-raghunath-murmu-the-father-of-olchiki-script-celebrated-in-kantashol/">डुमरिया

: कांटाशोल में मनाई गई ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती

एएसपी ने जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

एएसपी सुमित अग्रवाल ने उक्त सारे मामले की निष्पक्षता पूर्वक एक-एक बिंदु पर जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने हाथ में पोस्टर लेकर एसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किए. इस अवसर पर संतोष ठाकुर, मैनुल खान, वार्ड सदस्य पूजा कुमारी,गीता देवी,राजु ठाकुर,,पंसस सुनील गुप्ता, प्रतिनिधि राकेश सिंह, राजकुमार सिंह, समाजसेवी पवन ओझा,रुपेश शर्मा,सोनम, अरविंद पांडे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही