Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में नाबालिग से छेड़खानी के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती में नाबालिग से छेड़खानी के बाद शुरु हुए विवाद की शिकायत पाकर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया गया. घटना बीती रात 8 बजे कि है. इस घटना में पुलिस जीप को भी नुकसान पहुंचा है. जीप का कांच टूट गया है जबकि कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट आई है. दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक 13 वर्षीय नाबालिग से पड़ोसी द्वारा छेड़खानी की गई. इस घटना के बाद आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे पीड़िता के परिजनों पर ही आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjm-leader-praveen-singh-becomes-district-president-of-karni-sena-east-singhbhum/">जमशेदपुर

: भाजमो नेता प्रवीण सिंह बने करणी सेना पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष
हंगामें की सूचना पर सिदगोड़ा पुलिस पहुंची तो सभी ने मिलकर पुलिस को ही निशाना बना डाला. इस मामले में दंडाधिकारी अभय कुमार हिमांशू के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, तोड़फोड़ व गाली गलौज करने के मामले में 39 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं दूसरी ओर पीड़िता के परिजन के बयान पर पुलिस ने उत्तम यादव, प्रकाश यादव, अरविंद यादव, पप्पू यादव, बिरू यादव, सुनील यादव और कोलेश यादव पर नाबालिग से छेड़खानी करने और पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है. दूसरे पक्ष की ओर से उत्तम यादव भी काउंटर केस करने की तैयारी कर रहे है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meteorological-department-issued-yellow-alert-there-may-be-rain-with-thunder/">जमशेदपुर

: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, गर्जन के साथ हो सकती है वर्षा

इनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी

उत्तम यादव, प्रकाश यादव, अरविंग यादव, पप्पू यादव, सुनील यादव, सुनील, विरू यादव, पोलैंड यादव, जेपी यादव, शुभम यादव, चिराग यादव, अजीत यादव, अंकित यादव, सोनु यादव, अनील यादव, आलोक यादव, विशुनदेव यादव, सुधार यादव, ब्रजेश यादव, भूपेंद्र यादव, आयुष यादव, पियुष यादव, अनीश यादव, गुरूबा यादव, राजीव रंजन, रिषभ सिंह, मुन्ना सिंह, कल्लू सिंह, चंद्रशेखर सोलंकी, पतरस कंडूलना, साजन पूर्ती. रमेश पूर्ती, ज्वाला सिंह, सोनू सोलंकी, गौरव जामुदा, अजय जामुदा, सोनू सांडिल और राजकुमार. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही