Search

 
 
 

जमशेदपुर :  सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर इलाज नहीं मिलने पर CTC मुसाबनी परिसर में हंगामा

जमशेदपुर के मुसाबनी स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर (CTC) परिसर में शुक्रवार देर रात उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए जवानों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई. तत्काल इलाज न मिलने से आक्रोशित जवानों ने सीटीसी परिसर में लगभग एक घंटे तक जमकर हंगामा किया.
 
  • पुलिस जवानों से भरी बस को हाइवा ने मारी टक्कर

Ranchi :  जमशेदपुर के मुसाबनी स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर (CTC) परिसर में शुक्रवार देर रात उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए जवानों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई. तत्काल इलाज न मिलने से आक्रोशित जवानों ने सीटीसी परिसर में लगभग एक घंटे तक जमकर हंगामा किया. यह मामला तब शांत हुआ जब वरीय अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

 

हाइवा ने जवानों से भरी बस को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, सीटीसी मुसाबनी में प्रशिक्षण ले रहे जवानों को खरसावां में आयोजित एक कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए भेजा गया था. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी बस से वापस लौट रहे थे.

 

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे, पोटका थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाईवा ने इस बस को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बस में सवार 15 से 20 जवान आंशिक रूप से घायल हो गए.

 

इलाज में देरी पर भड़का आक्रोश

दुर्घटना के तुरंत बाद जवानों ने अपने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी. काफी देर तक इंतजार करने के बाद सीटीसी मुसाबनी से एक बस दुर्घटनास्थल पर भेजी गई, जिसके जरिए सभी घायल जवानों को वापस सीटीसी परिसर लाया गया.

जवानों को उम्मीद थी कि परिसर में उन्हें तत्काल इलाज मिलेगा, लेकिन उन्हें सुबह इलाज कराने की बात कहकर टाल दिया गया. इससे जवानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने रात करीब 12 बजे परिसर के अंदर ही हंगामा शुरू कर दिया.

 
अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

हंगामे के दौरान, घायल जवानों ने वरीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना था कि दुर्घटना की सूचना देने के बावजूद कोई भी वरीय पदाधिकारी न तो घटनास्थल पर पहुंचा और न ही उनकी स्थिति की जानकारी ली.

जवानों के अनुसार, उन्हें घंटों तक बिना इलाज के इंतजार करना पड़ा, जिससे उनका आक्रोश बढ़ गया. करीब एक घंटे तक चले हंगामे और तनावपूर्ण स्थिति के बाद, प्रशासन हरकत में आया. आनन-फानन में घायल जवानों को एक बस के माध्यम से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही