Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा लाल बिल्डिंग रोड पर अतिक्रमण के विरोध में बस्तीवासियों का हंगामा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : जहां एक ओर जिला प्रशासन की ओर से सड़क किनारे चौड़ीकरण करने का काम किया जाता है वहीं दूसरी ओर बागबेड़ा और हरहरगुट्टू के लोग खुद ही सड़क की चौड़ीकरण संयुक्त रूप से कर रहे हैं. घाघीडीह जेल चौक से लेकर लाल बिल्डिंग तक की सड़क चौड़ीकरण में ठीक बागबेड़ा टीओपी पार्क किनारे ह्दयानंद तिवारी की ओर से किया गया अतिक्रमण रोड़ा बन रहा है. इसका विरोध सोमवार की दोपहर लोगों ने संयुक्त रूप से किया. इस बीच यह सहमति बनी कि ह्दयानंद तिवारी छठ के बाद सड़क किनारे का अतिक्रमण खुद ही हटा लेंगे. इनपर आरोप है कि रातों-रात भाजपा का झंडा अपने मकान पर लगा लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-now-the-needle-of-polices-suspicion-in-ranjit-singhs-murder-is-towards-chhabbe-and-raja/">जमशेदपुर

: रंजीत सिंह हत्याकांड में अब पुलिस की शक की सूई छब्बे और राजा की ओर

सूचना पर बागबेड़ा पुलिस पहुंची

पूरे मामले की भनक जब बागबेड़ा पुलिस को मिली तब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को सुलझाने में पहल की. इस बीच भारी हंगामा ह्दयानंद तिवारी के मकान के सामने हुआ. थोड़ी देर के लिये सड़क जाम की समस्या भी बनी हुई थी. मौके पर खुद पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव भी पहुंचे हुये थे. उन्होंने ही ह्दयानंद को शांतिपूर्वक तरीके से अतिक्रमण हटा लेने का अनुरोध किया. [caption id="attachment_440893" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-10-at-13.01.59.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> अतिक्रमण स्थल पर लोगों की भीड़.[/caption]

लाल बिल्डिंग दुर्गापूजा पंडाल के किनारे है अतिक्रमण

बागबेड़ा लाल बिल्डिंग दुर्गापूजा पंडाल के ठीक किनारे ही ह्दयानंद तिवारी ने सड़क से सटाकर अतिक्रमण कर रखा है. इसके पहले भी उन्हें कब्जा खुद ही हटा लेने की अपील की गयी थी. आज-कल की बात कहकर उन्होंने अबतक टाल-मटोल ही कर रखा है. सोमवार की दोपहर जब जेसीबी मौके पर पहुंच गयी थी, तब उनकी परेशानी बढ़ गयी थी.

लोगों ने खुद ही सड़क को बनाया है आवागमन के लायक

बागबेड़ा लाल बिल्डिंग से लेकर घाघीडीह जेल चौक तक सड़क की हालत काफी दयनीय हो गयी थी. जब जनप्रतिनिधियों ने सड़क की तरफ ध्यान नहीं दिया तब स्थानीय लोग ही एकजूट हो गये और सड़क को आवागमन के लायक बनाने के साथ-साथ सड़क किनारे से अवैध कब्जा भी मुक्त करवा रहे हैं. इसमें किसी नेता और पुलिस की भी नहीं चल रही है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/five-big-cases-related-to-women-violence-in-jharkhand-which-made-headlines/">झारखंड

में महिला हिंसा से जुड़े पांच बड़े मामले, जो बनी सुर्खियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही