Search

 
 
 

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा बेदी तोड़ने पर हुआ हंगामा, एकजुट दिखे भाजपा व कांग्रेस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा स्थित एलाइट दुर्गा पूजा समिति की पूजा बेदी को टाटा स्टील द्वारा तोड़े जाने पर हंगामा शुरू हो गया. स्थानीय लोगों ने बेदी तोड़ने का जमकर विरोध किया. इधर, मामले की सूचना पाते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव और नीरज सिंह समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-adivasi-ekta-manch-started-library-cum-study-center/">जमशेदपुर

: आदिवासी एकता मंच ने की पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र की शुरुआत
इस घटना में भाजपा और कांग्रेस एकजुट दिखी. मौके पर बन्ना गुप्ता और गुंजन यादव ने तुरंत काम रुकवा कर कंपनी द्वारा बनाई जा रही दीवार को खुद से तोड़ दिया. वहीं बन्ना गुप्ता, नीरज सिंह और गुंजन यादव ने नारियल फोड़ कर बेदी की पूजा अर्चना की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि मां दुर्गा की पूजा यहीं होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही